November 2, 2026 8:52 pm

Utter Pradesh News: सोनभद्र की सोन नदी में नहाना पड़ा भारी, पैर पकड़कर नदी में मगरमच्छ ने खींचा

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र करगरा चौधरान टोला में शनिवार सुबह करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति पर नदी किनारे घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने हमला कर दिया।हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। करगरा निवासी 55 वर्षीय लल्लू साहनी शनिवार सुबह रोजाना की तरह नदी किनारे मछली पकड़ने गया था।इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उसके पैर को अपने जबड़ों में दबोच लिया और नदी की ओर खींचने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराए लल्लू साहनी ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ से संघर्ष किया और किसी तरह अपने पैर को उसके जबड़ों से छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद उसने शोर मचाया।उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में लल्लू साहनी के पैर में गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें