November 2, 2026 8:07 pm

IGP नाजनीन भसीन ने संभाला साउथ रेंज का कार्यभार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी, 4 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

आईजीपी स्टेट क्राईम पंचकुला से स्थानांतरित होकर आई नाजनीन भसीन आईपीएस ने साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी महेन्द्रगढ़ पूजा वशिष्ठ, एसपी पलवल वरुण सिंगला, एसपी नूंह राजेश कुमार, यादविन्द्र सिंह उप अधीक्षक कार्यालय व सभी शाखा इंचार्जों ने गुलदस्ते भेंट कर पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

 

आईजीपी नाजनीन भसीन 2007 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उनके पास RTC भोंडसी गुरुग्राम अतिरिक्त कार्यभार भी है। इससे पहले उन्होंने आइजीपी स्टेट क्राईम ब्यूरो पंचकूला, पुलिस आयुक्त सोनीपत, संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, एसपी रेवाड़ी, एसपी नूंह के तौर पर सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय के सभी मुलाजमान को मेहनत और लगन से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी मुलाजिम पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश अनुसार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करे।

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि साउथ रेंज को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएगे। महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर और उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाए। आईजी नाजनीन भसीन ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें