Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 3 जुलाई रिपोर्टर दीपक तिवारी
केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पानी की निकासी की जिला में उचित व्यवस्था होनी चाहिए। रेवाड़ी, व धारूहेड़ा उन्होंने कहा कि सभी सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई जाए।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीवरेज लाइन की सफाई के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध है। और मशीनों की जरूरत पड़ती है तो वह भी भिजवा दी जाएगी। अधिकारी प्रस्ताव बनाकर उनके पास भिजवाएं। उन्होंने कहा कि पानी की शुद्धता की जांच की जाए। सीवरेज का दूषित पानी पेयजल आपूर्ति की लाइन के साथ मिक्स नहीं होना चाहिए। बारिश के मौसम में शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अधिकारी व उनकी टीम अपनी पूरी तैयारी रखें।
कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि बरसात के दौरान कहीं पर सड़क टूट कर गड्ढा बन जाता है तो बीएंडआर विभाग द्वारा उसे फौरन भरा जाए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई अपने एरिया का लगातार निरीक्षण करते रहें।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने भी अधिकारियों को शहर व गांवों की जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, पेयजल आदि से संबंधित जनसमस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री रणबीर गंगवा ने इन समस्याओं का निवारण किए जाने के निर्देश दिए।











