Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 4 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
हरियाणा सरकार ने सभी स्कूल बसों, कार, वैन, मिनी बस, ऑटो आदि में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को मद्देनजर एआईएस-018 मानक का स्पीड गर्वनर लगाना अनिवार्य कर दिया है।
एसडीएम व आरटीए सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिला के सभी निजी स्कूल संचालक अपने स्कूल वाहनों में एआईएस-018 मानक का स्पीड गर्वनर लगवा लें। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से स्पीड गवर्नर लगवाने के लिए अगले माह पांच अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रशासन की ओर से स्कूल वाहनों की चेकिंग की जाएगी। किसी स्कूल बस या वैन में एआईएस-018 मानक का स्पीड गवर्नर नहीं मिला तो वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।
Views: 73











