November 2, 2026 9:43 pm

GRP ने यात्रियों को बताया; साइबर फ्रॉड से कैसे करें बचाव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी,  रिपोर्टर दीपक तिवारी

जीआरपी ने रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में साइबर फ्राड के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी एसएचओ चंदन सिंह के नेतृत्व में एसआई सत्यपाल सिंह ने यात्रियों को साइबर फ्राड के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कम्प्यूटर से जुड़ा हुआ है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कम्प्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गई है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ आनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वर्तमान में साइबर अपराधी मेल पर वॉइस मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह कर झांसे में लेकर मेल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेल पर हर व्यक्ति के पास अपने जरूरी पासवर्ड व अन्य दस्तावेज होते हैं। साइबर ठग मेल को हैक करने के बाद यहां से खातों से संबंधित जानकारी व पासवर्ड चुराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर ठग मेल से पीड़ित के खातों की जानकारी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग की वारदातों को भी अंजाम देते हैं, जिससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। यह सावधानियां अपनाकर साइबर ठगी से बचें। अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त मेल मैसेज को ओपन न करें।

उन्होंने कहा कि अपने प्रत्येक अकाउंट जैसे नैटबैकिंग, फेसबुक व इंस्टाग्राम इत्यादि सभी की यूजर आईडी व पासवर्ड अलग-अलग बनाकर रखे। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। अकाउंट हैक होने पर तुरंत आॅफिशियल अधिकारियों को जानकारी दें तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। अकाउंट पर डबल पासवर्ड का प्रयोग करें। अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड सहित कोईभी गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें