November 2, 2026 9:42 pm

पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा करने गुण 

पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा करने गुण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी, रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

पुलिस की दुर्गा शक्ति विंग ने गांव माढ़िया कलां में महिलाओं को आत्मारक्षा के साथ सशक्‍त बनाने को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयो‍जन किया। इस दौरान विंग द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को डायल 112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्ट म, गुड टच/बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध इत्यादि), उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में बताया गया तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

 

दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता ने कहा कि आज छात्राओं व महिलाओं को उन पर हो अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। इसके लिए खुद अभिभावकों द्वारा भी छात्राओं को नियमित रूप से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि वे मुश्किल परिस्थिति में भी मुसीबत का डट कर सामना कर सकें। जिला पुलिस व दुर्गा शक्ति विंग भी छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा में हर समय मुस्तैद है।

 

एएसआई सुनीता ने बताया की पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सभी महिलाएं आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।

 

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं/ महिलाओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने Trip Monitoring के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा प्राप्त करना चाहती है तो 112 पर कॉल करके यह सहायता प्राप्त की जा सकती है जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा यात्रा के दौरान महिला के पास कॉल करके सुनिश्चित किया जाता है कि महिला सुरक्षित है।

 

वहीं विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा बताया गया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी जानकारी किसी के अनजान व्यक्ति के साथ सांझा न करें तथा अपने अकाउंट को प्राइवेट रखें जिससे कि आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बच सकते हैं।

 

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर अधिकारी ललिता कालरा, सिपाही मनीषा, मोनिका, एसपीओ बिरेन्द्र सहित अनेक ग्रामीण महिलाए उपस्थित थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें