November 2, 2026 8:51 pm

CIA ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी को दबोचे 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 7 सितम्बर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सीआईए ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के पहले मामले में एक आरोपी अंकित निवासी गांव समदपुर जिला हाथरस यूपी को गिरफ्तार किया है।

जांचकर्ता के मुताबिक गत 18 मई को सीआईए को सूचना मिली थी कि मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी निवासी राजकुमार उर्फ झोटा व गांव गोकलगढ़ निवासी राहुल बाहर से हथियार लाकर अपने साथियों को मुहैया कराते हैं। दोनों के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं। राजकुमार उर्फ झोटा करीब डेढ़ माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। दोनों बोलेरो गाड़ी में शहर से रामगढ़ गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तुरन्त प्रजापति चौक के पास नाकाबंदी करके बलेरो गाड़ी को चेक किया गया तो बलेरो गाड़ी के ड्राईवर ने अपना नाम राहुल निवासी गांव गोकलगढ़ व पीछे बैठे नौजवान ने अपना नाम राजकुमार उर्फ झोटा निवासी मोहल्ला संघी का बास रेवाडी बताया।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा रोंद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा व राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि यह अवैध देशी पिस्टल यूपी के जिला हाथरस के गांव समदपुर निवासी अंकित ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वही दूसरी ओर सीआईए ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के दुसरे मामले में एक आरोपी गौरव शर्मा निवासी गांव आकोडा जिला भिंड मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता के मुताबिक 2 जुलाई 2021 को पुलिस को सुचना मिली थी कि एक शख्स देशी पिस्टल अपने बगल में लगाकर मात्रिका अस्पताल रेवाड़ी के नजदीक सर्विस स्टेशन के पास घूम रहा है। सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन निवासी गांव करावरा मानकपुर बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ। पुलिस ने थाना माडल टाउन में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले में संलिप्त दो आरोपी पवन व विपिन शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव आकोडा निवासी गौरव शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें