November 2, 2026 9:40 pm

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से प्रारंभ धारूहेड़ा में दो जगह कलश यात्रा निकाला 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा – 7 सितंबर महेश कुमार

 

शहर के वार्ड नंबर 11 पांचाल कॉलोनी मे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भावी पार्षद रीना प्रवीण पांचाल एव RWA के प्रधान प्रवीण पांचाल रिब्बन काटकर भागवत कथा का शुभारंभ किया। नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक काष्णि आचार्य शिवदत्त महाराज के मुखबिंद से कथा किया जाएगा। जो भगवान हरि गुण सुनने से कुछ पाप एवं दोष मुक्त आत्माएं होती है। इस पितृपक्ष के पावन पर्व पर कथा सुनने से पितृ दोष पितरों की मुक्ति होती है। नगर के लोगों के अलावा आसपास ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। कथा का समय दोपहर 12 :30 बजे से शाम हरि इच्छा तक कथा किया जाएगा। हरियाणा सरकार के द्वारा मनोनीत पार्षद अतर पांचाल, RWA प्रधान प्रवीण पांचाल, बंटी पांचाल, रिंकू पांचाल, विक्रांत पांचाल, विकास पंचाल, हरि मूरत उपाध्याय, रिंकू चौहान, समस्त पांचाल कॉलोनी मौजूद रही।

 

वहीं शहर के वार्ड नंबर वार्ड नंबर 16 नीलगिरी कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित कथा का भी शुभारंभ हुआ। भागवत कथा के कथावाचक आचार्य बालकृष्ण जी महाराज श्री वृंदावन धाम के द्वारा किया जा रहा है। नीलगिरी शिव मंदिर कमेटी वह श्याम परिवार के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है। यहां पर कथा प्रारंभ दोपहर 1:00 बजे से 5:30 तक किया जाएगा। मुख्य यजमान धीरज सैनी पूजा सैनी, मुख्य अतिथि- एडवोकेट दिनेश राव, राज यादव, ज्ञानी यादव, हरि नारायण प्रजापती, डीके बंसल, हेमचंद शर्मा, योगेश गोयल, सुभाष राड, आर के शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश सैनी, अशोक कुमार व्यास, भूपेंद्र सिंह, प्रवीण सोनी, रवि, मनोज वर्मा, धर्मवीर, उपेंद्र तिवारी, हरे राम,मुन्ना, मनोज जांगड़ा, आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें