November 2, 2026 9:50 pm

Ballia Uttar घाघरा पार अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 85 हजार लीटर लहन नष्ट।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

: बलिया। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घाघरा नदी के पार मनियर थाना क्षेत्र और बिहार बॉर्डर पर छापेमारी कर लगभग 85 हजार लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब का लहन, शराब बनाने के उपकरण और 18 अवैध भट्टियों को नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से नौसादर, फिटकरी सहित शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद कर नष्ट की। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी शराब तस्कर मौके पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें