संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के पूर्वी बाबू के डेरा निवासी मालिक यादव के मड़हे में बीते बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो मड़हे पूरी तरह जल गए, वहीं मड़हे में बंधी एक गाय और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य गाय करीब 65 प्रतिशत झुलस गई, जिसका उपचार कराया जा रहा है। आग बुझाने और पशुओं को बचाने के प्रयास में नीतीश कुमार यादव (19 वर्ष) और धर्मेंद्र कुमार यादव (23 वर्ष) भी झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर पर ही देखरेख में रखा गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सूर्यभान सिंह तथा समाजसेवी रामबाबू यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित पशुपालक परिवार से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन से भी उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।











