संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने धार्मिक आस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात 4/5 जनवरी 2026 को कस्बा सुखपुरा के बाहर स्थित बुढ़वा शिव मंदिर से अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित चांदी की परत चढ़ा शिवलिंग चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सुखपुरा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर टेक्निकल और मैनुअल टीमों द्वारा गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।











