संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 11 जनवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में जन-जागरण अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज परिसर में भूमि पूजन के बाद भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। जन-जागरण यात्रा के रूप में निकली यह बाइक रैली कोटवा न्याय पंचायत के अंतर्गत भीखा छपरा, कोटवा, रानीगंज, देवकी छपरा, भारत छपरा, करमानपुर, तालिबपुर और गोंहिया छपरा सहित कई गांवों में भ्रमण करती रही। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित पुरुषोत्तम मिश्रा ने की। बाइक जुलूस में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, दिव्यन्त सिंह, कोटवा के प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्त, तालिबपुर के प्रधान जितेंद्र वर्मा, श्रीराम सिंह, विवेकानंद गिरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। बाइक रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 11 जनवरी को आयोजित हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की अपील की गई।











