पीएनी न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
आगर मालवा / बैजनाथ रोड,स्थित बुद्ध विहार के समीप बंजारिया निवास पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा व सामाजिक न्याय परिषद जिला यूनिट आगर मालवा के तत्वावधान में उद्घाटक मा. ओंकारलाल जी बंजारिया के द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समारोह एवं ज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया |
जिसमें मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षिक धम्माचार्य मा. कैलाश जी बौद्ध देवास, प्रस्तावक मा. सिद्धनाथ सिंह बौद्ध RBM उज्जैन संभाग अध्यक्ष रहे |
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति व माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई |
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशिक्षिक धम्माचार्य द्वारा ज्ञान प्रशिक्षण के माध्यम से तथागत बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर आदि महापुरुषों की शिक्षा और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज को ज्ञान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया व उपस्थित बच्चों को अतिथियों द्वारा कलम भेंट की गई |
इस अवसर पर सामाजिक चिंतक हरिनारायण परमार, राधेश्याम मेवाड़ा,प्रेमनारायण परमार, मेहरबान सिंह मालवीय ,उमराव सिंह सिंघानिया, रामचंद्र जी मांडव,सिद्धनाथ हाडा, घनश्याम थावलिया, भगवान सिंह बगाना, एड भगवान सिंह बंजारिया,भारत सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि सहित माताएं, बहनें, छात्र ,छात्राएं एवं बच्चे उपस्थित रहे |
कार्यक्रम की अध्यक्षता RBM जिला अध्यक्ष कमल किशोर बौद्ध व संचालन एड. रविंद्र प्रताप सिंह तथा आभार एड. दीपक बंजारिया द्वारा माना गया |











