November 2, 2026 10:46 pm

Ballia news: बैरिया पुलिस ने 6 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद के थाना बैरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा छह मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार, मोबाइल स्वामियों द्वारा बाजार जाते समय फोन गुम हो जाने की शिकायत थाना बैरिया में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल पंजीकृत कर सर्विलांस सेल बलिया एवं साइबर हेल्प डेस्क की मदद से लगातार खोज अभियान चलाया। अभियान के क्रम में बुधवार को थाना क्षेत्र से सभी छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए, जिन्हें नियमानुसार संबंधित स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल थाना और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें