November 2, 2026 9:45 pm

संदिग्ध हाल में बड़ेर से लटका मिला महिला का शव.

.रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवां गांव के मनरुटोला में शनिवार रात एक महिला का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे महिला के पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मनरुटोला गांव निवासी 23 वर्षीय मानकुंवर पत्नी राजू का शव शनिवार की रात को उसके घर के बाहर कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। उसका पैर नीचे पूरी जमीन को छू रहा था।महिला की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ किया। मृतिका के पिता कनवा बरवाटोला निवासी धनशाय ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर फांसी का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें