धारूहेड़ा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र गांव मालपुरा में जिंदल कंपनी में रविवार को सुबह आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पर लिया गया। आग से हुऐ नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मालपुरा स्थित जिंदल कंपनी में कार व मोटरसाइकिल के लिए शॉक एब्जॉर्बर बनाए जाते हैं। सुबह करीब आठ बजे एक मशीन में अचानक आग लग गई। आग की लपेट तेजी से बढ़ने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को सफलता पूर्वक काबू पा लिया। कंपनी के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Views: 182











