November 2, 2026 9:42 pm

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

रिपोर्ट मनोज यादव /लोकेशन बदायूं /मो 9548220621

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दातागंज, बदायूँ। दातागंज कस्बे के मोहल्ला अरेला में एक युवक की कथित रूप से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि मोहल्ला अरेला निवासी युवक की तबीयत खराब होने पर उसे सादाव खान फार्मेसी की आड़ में संचालित एक क्लीनिक पर उपचार के लिए ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग और मोहल्ले के अन्य लोग बड़ी संख्या में क्लीनिक पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही क्लीनिक संचालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त चिकित्सीय योग्यता के इलाज किया जा रहा था, जिसके चलते युवक की जान चली गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग से भी पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग उठ रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें