November 2, 2026 10:26 pm

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई

आगर मालवा / भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जिला आगर मालवा द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय मालवीय, प्रदेश सचिव (SC Wing) ईश्वर अजमेरिया, प्रदेश सह सचिव अजय मालवीय, एडवोकेट विंग जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बोडाना, जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष गोपाल सोलंकी , कमल अजमेरिया मेहरबानसिंह दिनेश मालवीय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ईश्वर अजमेरिया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सिद्धांत हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें