November 2, 2026 9:50 pm

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 

रेवाड़ी 14 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश पर थाना माडल टाउन पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने के मामले में आरोपी सहायक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान अंडमान निकोबार के गांव बियस्सपल्ली निवासी रुपन मंडल के रूप में हुई है।जांचकर्ता ने बताया कि गत 13 अप्रैल को पुलिस को सेक्टर-5 मार्किट रेवाड़ी स्थित ए न्यू टाइम स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्यवाही की है। पुलिस ने वहा से 3 युवतियों को बरामद करके स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर व सहायक मैनेजर के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी सहायक मैनेजर अंडमान निकोबार के गांव बियस्सपल्ली निवासी रुपन मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस तरह की कानूनी एवं सामाजिक बुराई को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। इन प्रकार की छापामारी आगे भी भविष्य में जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें