November 2, 2026 9:46 pm

गर्मी के मौसम में मच्छरों की अधिकता की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक

रेवाड़ी-7 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के सभी मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आने वाले गर्मी के मौसम में मच्छरों की अधिकता की रोकथाम की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम पंचायत के सहयोग से वीबीडी के कार्य को सुचारू रूप से करवाएं। बैठक में उप सिविल सर्जन डा. भंवर सिंह ने स्वास्थ्य प्रोग्राम के बारे मे बताते हुए पर्सनल हाइजीन, वाटर बोर्न डिसिजेस व आस पास उपलब्ध होने वाले रेहड़ी, खोपचो पर मिलने वाले खाने में अशुद्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप सिविल सर्जन डा. जोगेन्द्र सिंह तंवर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें है। उन्होंने बताया कि सभी अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। सभी स्वास्थ्य निरीक्षक अपने क्षेत्र में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के पीने के पानी की टंकियों का निरीक्षण कर नमूने भेजे और महीने में दो बार टंकियों की सफाई करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे सोर्स रीडक्शन एक्टिविटी, कूलर, पानी की टंकी, गमले, होदी इत्यादि में पानी एकत्रित न होने दे। रविवार को ड्राई डे के रूप मे मनाएं, इस दिन कूलर, पानी की टंकी इत्यादि को साफ करके सुखाकर अगले दिन पानी डाले। बैठक में एन्टोमोलोसिस्ट व इंसेक्ट कलेक्टर ने विस्तार से मलेरिया व डेंगू के मच्छरों की पहचान बताई व मच्छरों की पैदावार को रोकने के बारे मे भी बारीकियों से जानकारी दी। डीएलएसए से अधिवक्ता गोपेश नारायण ने कानूनी संबंधी जानकारियां दी। बैठक में उपस्थित सभी एमपीएचएस ने आश्वस्त किया कि वे इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें