रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर पालिका परिषद के राबर्ट्सगंज नगर में शिवाजी मिनी स्टेडियम के चहारदीवारी के पीछे से होकर न्यू कालोनी जाने वाली सड़क पर निर्मित नाली अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है।नाली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही नाली पूरी तरह से कूड़ों के ढेर के साथ पूरी तरह से झाड़ झंखाड़ से पटी पड़ी है। नाली जाम होने के चलते लोगों के घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है और नाली का पानी ऐसे ही सड़कों पर बह रहा है। काफी दिनों से कूड़े से पटी नाली से उठ रही दुर्गंध से आस-पास के लोगों का घरो में रहना मुश्किल हो गया है।
नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से शीघ्र ही नाली मरम्मत के साथ नाली की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है। नगरवासियों में रामू, जगत, बिरजू, संतोष, अक्षय ने बताया कि नाली मरम्मत न होने से और झाड़ झंखाड़ व कूड़े से पटने के कारण नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है। इसके चलते नगर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि हल्की सी बरसात होने पर भी यह सड़क पूरी तरह से तालाब का रुप अख्तियार कर लेती है। इसके चलते लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। वहीं सड़क पर स्टेडियम गेट से लेकर न्यू कालोनी जाने वाली सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों के माध्यम से सड़क मरम्मत व क्षतिग्रस्तनाली को लेकर कई बार संबंधितों को अवगत कराया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज तक न तो सड़क मरम्मत का कार्य हुआ और नही क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कराने के साथ ही उसकी साफ-सफाई ही करायी गयी। वार्ड के लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त नाली के मरम्मत के साथ ही जाम पड़ी नाली की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है।











