November 2, 2026 9:40 pm

जौनपुर में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

संपादक: नीलेश वर्मा, वाराणसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के पास ओवरब्रिज और पेट्रोल पंप के नजदीक की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे बीमार हालत में पड़ा हुआ था। उसकी स्थिति गंभीर देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल, जौनपुर ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान 31 मार्च 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना प्रभारी जफराबाद ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश के प्रयास भी लगातार जारी हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें, जिससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें