November 2, 2026 8:46 pm

अवैध गैस सिलेंडर काला कारोबार: ओबरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 सिलेंडर जब्त

रिपोर्टर: विजेन्द्र कुमार मौर्या, राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक दुकान से लगभग 32 गैस सिलेंडर बरामद कर कब्जे में लिए गए हैं।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानों में नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा और यह बड़ी सफलता हासिल की।

जांच में सामने आया कि अवैध कारोबारी उपभोक्ताओं से एक सिलेंडर के लिए 3,500 से 4,000 रुपये तक वसूल रहे थे, जो निर्धारित सरकारी दर से कई गुना अधिक है। इससे आम लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा था।

इसके अलावा, रिहायशी इलाकों में बिना किसी सुरक्षा मानकों के गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

छापेमारी की खबर फैलते ही अवैध कारोबार में लगे कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गैस रिफिलिंग न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें