November 2, 2026 8:49 pm

मौत की सिरप: अंतरराष्ट्रीय तस्करी गैंग का हैंडलर गिरफ्तार*

*रिपोर्टर: विजेन्द्र कुमार मौर्या, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशीले कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिलुआ क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय तस्करी गैंग के हैंडलर को गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग सरगना शुभम जायसवाल के रांची (झारखंड) स्थित “शैली ट्रेडर्स” के माध्यम से ‘फेंसाडील’ कफ सिरप की तस्करी बांग्लादेश तक कराता था। आरोपी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चिकलथाना थाना क्षेत्र का निवासी है।

गैंग ट्रकों के जरिए नशीले कफ सिरप को बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से बांग्ला भाषी ड्राइवरों के माध्यम से माल को बांग्लादेश पहुंचाया जाता था।

एसपी के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क में अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी हैं, जिससे सीमा पार तस्करी को अंजाम देना आसान हो जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें