November 2, 2026 9:49 pm

LPG महंगाई और किल्लत पर फूटा गुस्सा—सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

रेवाड़ी 18 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों एवं गैस की किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का आयोजन जिला शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक रविदास हॉस्टल में एकत्रित हुए, जहां से प्रदर्शन शुरू होकर झज्जर चौक, रेलवे चौक होते हुए शहर के मुख्य बाजार तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने “गैस के दाम कम करो” “एलपीजी की किल्लत दूर करो”, “आम जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

चिरंजीव राव ने प्रदर्शन के दौरान रेलवे चौक पर एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर को सिविल लाइन से जोड़कर दिखाया गया, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन बयानों पर सवाल खड़ा किया गया जिनमें गैस आपूर्ति को लेकर भ्रम फैलाया गया था।

चिरंजीव राव ने कहा कि आज देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। भारत किसी युद्ध में नहीं है, फिर भी एलपीजी गैस की ऐसी किल्लत और महंगाई क्यों है ? आखिर ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ ? पहले घरेलू गैस की बुकिंग 21 दिन में होती थी और अब बुकिंग ही 25 दिन में हो रही है डिलीवरी तो और भी लेट पहुंच रही है तो आम जनता कैसे अपने घर का चूल्हा जलाएगी ?

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर हो या कमर्शियल सिलेंडर—दोनों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है और सरकार केवल तमाशा देख रही है। अगर शांति के समय यह हाल है, तो भविष्य में संकट के समय देश की स्थिति क्या होगी, यह सोचकर ही डर लगता है।

प्रवीण चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा मोदी सरकार में LPG की किल्लत से पूरा देश परेशान है। लोग घंटों-घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही। यह सरकार आम जनता को उनके हाल पर छोड़ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को कमजोर किया है। गलत नीतियों के कारण देश की जनता को महंगाई और किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

राज्यसभा चुनाव पर बयान:

चिरंजीव राव ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर तीसरा उम्मीदवार उतारा, जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक थे और जीत के लिए केवल 31 वोटों की जरूरत थी। यह साफ दर्शाता है कि भाजपा का मकसद लोकतंत्र को कमजोर करना और खरीद-फरोख्त की राजनीति करना था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों पर दबाव बनाया गया, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ की राजनीति अपनाई गई, लेकिन इसके बावजूद सत्य की जीत हुई और कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी रहा।राव ने कहा कि भाजपा की यह रणनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। इस मौके पर सैकड़ो की तादात में कांग्रेसजन व महिलाएं मौजूद रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें