November 2, 2026 10:27 pm

होली को लेकर रेवाड़ी पुलिस मुस्तैद – 20 नाके, एल्कोसेंसर से जांच, 800 पुलिसकर्मी तैनात

रेवाड़ी,03 मार्च ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रंगों के पावन पर्व होली को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां कर रखी हैं। जिलावासियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे जिले में विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया गया है, ताकि त्योहार की खुशियों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने, जबरन रंग डालने, नशे की हालत में वाहन चलाने अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की ढिलाई या रियायत नहीं बरती जाएगी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 20 विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जहां एल्कोसेंसर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलाबा बॉर्डर पर अलग से पांच इंटरस्टेट नाके लगाए गए हैं।सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 42 राइडर टीमें, 25 ईआरवी और 8 पीसीआर वाहन लगातार गश्त पर रहेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों एवं गश्ती दलों के साथ रियल-टाइम समन्वय सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले बाइक चालकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त दिनांक 04.03.2026 को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले मेलो को लेकर भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मेलो की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अलग से 350 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कोई अप्रिय घटना घटित न हो। मेलो में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु लगभग 50 पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग करता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी, थाना या डायल 112 पर सूचना दें। जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें