November 2, 2026 8:50 pm

धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई होली: डीजे पर झूमे लोग

धारूहेड़ा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेडा कस्बा में बुधवार को होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बा की गलियां, कॉलोनियां और सोसायटियों रंगे लगाते हुए होली है होली के नारे गुंजते सुनाई दिए। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाते और रंग उड़ाते दिखाई दिए। कई जगह ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया तथा गले मिलकर बधाईयां दी जागरूकता भी दिखाई’ शांति से एक दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हुए लोगो दिखाइ दिए। इस बार धारूहेड़ा में होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने चन्दन का तिलक लगाया इतना ही लोगो ने स्वंय गुलाल से तिलक होली मनाते हुए दूसरें से गुलाल और प्राकृतिक रंगों से त्योहार मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। छोटे बच्चे रंग में सराबोर रहे l नपा चेयरमैन कवर सिंह व प्रदीप नंबरदार ने भी अब की बार चन्दन लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी होली की धूम देखने को मिले। MPPL कंपनी के गेट पर भी भाईचारे का प्रतीक दिखा। अमित कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश यादव, संदीप, धर्मेंद्र दुबे, कमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें