धारूहेंडा 3 मार्च ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगरपालिका
धारूहेंडा की वार्ड मतदाता सूची में बीएलओ से सांठगांठ कर भारी हेराफेरी हुई है l जो वार्ड में नहीं उनको बीएलओ ने शामिल कर लिया है l यहां तक की एक ही परिवार की वोट कई वार्ड में तितर-बितर कर दी है l चुनाव लड़ने वालों ने बीएलओ से मिलकर यह खेल हुआ है l बीएलओ ने अपने घर से ही सूची तैयार कर दी सत्यापन नहीं किया है l पूर्व पार्षद होशियार सिंह उर्फ बिट्टू ने बताया कि जो जिस वार्ड में रहते हैं वोट उसकी उसी वार्ड में होनी चाहिए लेकिन ऐसा धारूहेंडा में नहीं है l वार्ड बंदी की खानापूर्ति हुई है l बिट्टू ने कहा कि वार्ड से बाहर के मतदाताओं को शामिल करने में बड़ा खेल हुआ है l बीएलओ को निलंबित किया जाए तथा वार्ड बंदी वार्ड में जाकर की जाए l मंगलवार को नगरपालिका में भीड़ उमड़ पड़ी बाहरी l मयंक यादव ने बताया कि उसकी वोट पिछले चुनाव में वार्ड नंबर 10 में थी जो अब नहीं है l उसने कहा मेरी वोट परिवार से अलग किस वार्ड में कर दी मुझे पता नहीं चल सका l बिट्टू सहित कस्बा के लोगों ने कहा कि यदि वार्ड में बाहरी लोगों को जो उस वार्ड में नहीं रहते उनको नहीं हटाया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा l बीएलओ की मनमानी से कस्बा के लोग परेशान हो रहे हैं l हर वोट को ठीक करवाने के लिए अलग अलग फार्म भरो l कस्बा के लोगों ने कहा बीएलओ को वार्ड में भेजो दुबारा वार्ड बंदी की जाय l











