November 2, 2026 8:46 pm

घर से टहलने निकले एक व्यक्ति नहर में जा गिरा* *पत्रकार नन्दलाल चौरसिया, हेमंत यादव नदीगांव*

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*नदीगांव* थाना नदीगांव थाना क्षेत्र की कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें ग्राम कन्हरी गांव निवासी 52 वर्षीय हरदयाल बंशकार शौच के लिए अपने सुबह के समय घर से निकले थे, तभी नहर के पास उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गये आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और और स्थानीय पुलिस को खबर दी गई। मौके पर नदीगांव थाने से एसएसआई राजकुमार चौधरी दरोगा सुनील कुमार सेनी सहित भारी पुलिस बल आ गया और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश अभियान शुरू करवाया लेकिन घंटों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है इस घटना से
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कोंच नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। हालात संभालने के लिए एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाल नदीगांव शशिकांत चौहान मौके पर पहुंचे वहीं एसडीआरएफ की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
आशंका जताई जा रही है कि हरदयाल को मिर्गी का दौरा पड़ा हो, जिससे वह पानी में गिर गए। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और तलाश में अपना कार्य करने में लगा हुआ है!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें