November 2, 2026 9:42 pm

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, अखिलेश यादव ने रुककर घायलों की की मदद

आज आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार का अचानक एक्सीडेंट हो गया, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वहां से गुजर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घटना को देखते ही उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने अपने साथ मौजूद सहयोगियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

अखिलेश यादव की इस मानवीय पहल की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने बिना देर किए मानवता का परिचय दिया और जरूरतमंदों की मदद की।

 

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि आपात स्थिति में समय पर की गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।

 

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार यादव

पी० एन० पी० न्यूज, स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

मो० 8077776070

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें