November 2, 2026 8:04 pm

बलिया में स्कूल लैब से चोरी का खुलासा, 4 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

संपादक नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया: थाना रेवती पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर (पश्चिमी) की लैब से चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान के मामले का खुलासा करते हुए 4 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को सफलता मिली।

क्या था मामला?

कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर (पश्चिमी) थाना रेवती की लैब से इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामान चोरी होने के संबंध में थाना रेवती पर मु0अ0सं0 420/2025 धारा 305(a) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण व अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम सक्रिय थी।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

दिनांक 13.02.2026 को उ0नि0 ऋषिकेश गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में तलाश अभियुक्त/विवेचना में थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भोपालपुर से संबंधित मुकदमे में 4 बाल अपचारियों को चोरी के सामान सहित नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

बरामद सामान 04 मॉनीटर,02 सीपीयू,01 यूपीएस,01 वाई-फाई राउटर,04 कीबोर्ड,03 माउस,04 मॉनीटर स्टैंड,01 VGA ऑडियो केबल

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर बाल अपचारियों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस टीम थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल

उ0नि0 ऋषिकेश गुप्ता का0 राहुल मौर्य का0 अविनाश शर्मा का0 शैलेश कुमार

सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें