November 2, 2026 5:58 pm

Haryana samachar: मोबाइल लिंक बना ठगी का जाल; 3.86 लाख हड़पने वाले सलाखों के पीछे

रेवाड़ी, 20 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर एक युवती से लगभग 3.86 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे व यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है।जांचकर्ता के मुताबिक गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है। उसके मोबाइल फोन पर गत 2 जनवरी को एक लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 3 लाख 86 हजार 78/- रुपये कट गए। यह राशि 2 से 3 जनवरी के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे व यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिहोटे खाते में ठगी की रकम के 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि दीपक ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

#rewari #cybercrime #haryanapolice

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें