November 2, 2026 6:01 pm

बलिया पुलिस व बिहार पुलिस की संयुक्त दबिश, 12 हजार लीटर लहन और 25 भट्ठियां नष्ट।

घाघरा पार अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह 

बैरिया बलिया। अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रेवती पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने घाघरा नदी के पार बिहार बॉर्डर से सटे इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को थाना रेवती पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चौकी गोपालनगर अंतर्गत डुमाईगढ़ क्षेत्र एवं बिहार बॉर्डर के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके से करीब 12,000 लीटर लहन और 25 अवैध शराब की भट्ठियां बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गईं। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष रेवती राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौकी प्रभारी गोपालनगर सहित हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार, प्रत्युष कृष्ण, अंकित सिंह और अवनीश शर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस तरह की संयुक्त कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें