रेवाड़ी, 20 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए आज सभी थाना प्रबंधक व उनकी टीम ने अपने–अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों व गेस्ट हाउसों को जांचा गया। वहीं इनके संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई।जिला पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया जा रहे है। जिले के सभी थानों के थाना प्रबंधक अपनी टीम के साथ अपने–अपने क्षेत्र में होटल और धर्मशालाओं का रिकॉर्ड जांच रहे हैं। पुलिस के विभिन्न थानों को टीमों द्वारा जिलेभर में दूसरे राज्यों से आए लोगों की पहचान की जा रही है। शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान की, जो अन्य राज्यों से आकर यहां व्यवसाय कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाहनों को भी चेक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने गणतंत्र दिवस को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, सराय, गेस्ट हाउस, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि को सघनता से चैक किया जाए। यदि किसी भी जगह पर कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के रहता हुआ मिलता है तो उसके साथ-साथ सराय/होटल/धर्मशाला संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही करें। जिनके तहत जिला पुलिस द्वारा जिलेभर में होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है। होटल, धर्मशालाओं का रिकॉर्ड चैक करते हुए संचालकों को हिदायत दी कि होटल या धर्मशाला में रुकने वाले की आईडी, आधार कार्ड आदि अच्छे से चैक करके रजिस्टर में एंट्री करें और आगंतुकों को आईडी की प्रति अपने पास रिकॉर्ड में अवश्य रखें। सभी नियमों की पालना दृढ़ता से करें। अगर कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति रुकने के लिए आता है तो तुरंत इसके बारे में नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें या डायल 112 पर इसके बारे में सूचना दें।इसके अलावा पुलिस ने आमजन से अपील की कि अगर किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।











