संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)।ठंड के प्रकोप से जूझ रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बैरिया तहसील क्षेत्र के मुरलीछपरा ब्लॉक अंतर्गत सोनबरसा गांव में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मानवीय पहल से क्षेत्र में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूती मिली। सोनबरसा की बेटी श्रीमती संध्या सिंह, पत्नी ईo दिनेश सिंह, द्वारा वार्ड नंबर–5 सहित पूरे बैरिया क्षेत्र में निरंतर कंबल वितरण का सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनबरसा स्थित प्रदुम्न नाथ बाबा स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को रानीगंज बाजार में भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि कंबल केवल ठंड से बचाने का साधन नहीं, बल्कि सर्दी के दिनों में गरीब और असहाय लोगों के लिए जीवन का संबल है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। बताया गया कि यह कंबल वितरण अभियान पूरी तरह सेवा भाव से प्रेरित है। 10 जनवरी से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यह अभियान लगातार चल रहा है। प्रतिदिन दो से तीन गांवों में कंबल वितरण किया जा रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक गांवों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष गांवों में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।कार्यक्रम में जयप्रकाश सिंह, मोहन सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह (सोनू), अध्यक्ष ललन प्रसाद, गणेश प्रसाद, सुनील सिंह, संतोष सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।











