November 2, 2026 6:01 pm

गुरुग्राम: पूर्वांचल समाज के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मिश्रा बने कांग्रेस के जिला महासचिव

गुरुग्राम 18 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्वांचल समाज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मिश्रा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का गुरुग्राम जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पूर्वांचल के गुरुग्राम में रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर धर्मेंद्र मिश्रा ने संप्रग की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,हरियाणा प्रभारी बी के हरिप्रसाद, सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डाबर और kulraj Kataria सुशील भारद्वाज सुधीर चौधरी के साथ सभी को धन्यवाद दिया है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूर्ण आस्था और निष्ठा के साथ निभाऊंगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संकल्पित होकर काम करूंगा। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज लोकतंत्र और आम आदमी के नैतिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और इस अभियान में जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। भाजपा सरकार जनता को धोखा देकर सत्ता में काबिज हुई भाजपा के दिन अब पूरे हो गए हैं। जनता जान चुकी है कि भाजपा नफरत की पूर्वांचल समाज, ब्राह्मण समाज के लोगों से सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज ने चाय पर क्या चर्चा कर लिया। इनके प्रदेश अध्यक्ष की भाषा ही बदल गई। अब ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश के चुनाव में चाय पर चर्चा का बदला जरूर लगी। जनता ने जान लिया है की राजनीति करने के अलावा इनके पास कुछ और भी बचा है। आज देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसका जवाब जनता अवश्य ही देगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें