November 2, 2026 11:41 pm

Ballia news: शीतलहर से बचाव को लेकर सरकार सख्त, चांद दियर में कंबल वितरण।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी दिशा में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न पाया जाए। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शीतलहर से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अलाव एवं रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में शीतलहर प्रबंधन योजना के तहत ग्राम पंचायत चांद दियर में ठंड से प्रभावित असहाय, निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील प्रशासन की ओर से प्राप्त 50 कंबलों का वितरण पंचायत स्तर पर किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव ने बताया कि शासन से प्राप्त कंबलों की संख्या गांव की आवश्यकता की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगभग 200 से अधिक असहाय लोगों को कंबल की जरूरत है। शासन से और कंबल मिले या न मिले, ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से सभी जरूरतमंदों को ठंड से बचाने का प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसी भी गरीब, वृद्ध या बेसहारा व्यक्ति को परेशानी न हो, यह पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत की इस मानवीय पहल की सराहना की और शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई इस कार्रवाई को सराहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें