November 2, 2026 8:04 pm

बलिया समाचार: विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज। रानीगंज बाजार में घर-घर जाकर दिया गया आमंत्रण।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। आगामी 11 जनवरी 2026 को पुज्य संत प्रातः स्मरणीय श्री सुदिष्ट बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रानीगंज बाजार स्थित फुलेश्वर नाथ महादेव जी का दर्शन-पूजन कर कार्यक्रम की सफलता के लिए कामना की। इसके बाद कोटवा न्याय पंचायत अंतर्गत रानीगंज बाजार के समस्त हिन्दू परिवारों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन का आमंत्रण पत्र प्रदान किया गया। प्रत्येक परिवार से विनम्र आग्रह किया गया कि वे सम्मेलन में कम से कम एक सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे धर्म, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचे। जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता दिव्यांत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान चकिया अरुण सिंह, पुरषोत्तम मिश्रा, विवेकानंद गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन में संत-महात्माओं के प्रवचन के साथ सामाजिक विषयों पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान रानीगंज बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें