संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। जनहित एवं प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने जिले में तैनात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। निरीक्षक हरिशंकर सिंह को मॉनिटरिंग सेल से हटाकर प्रभारी रिट सेल/मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनकर को प्रभारी रिट सेल से स्थानांतरित कर थाना नगरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक रवि वर्मा को पुलिस लाइन से थाना भीमपुरा भेजा गया है। उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ताखा, थाना गढ़वार नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक महेन्द्र रावत को पुलिस लाइन से थाना नरही भेजा गया है। उपनिरीक्षक मकबूल आलम को पुलिस लाइन से थाना नरही स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक हजारी प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना गढ़वार भेजा गया है। उपनिरीक्षक नजर अब्बास, जो चौकी प्रभारी बसंतपुर, थाना सुखपुरा थे, उन्हें अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक कृष्णानन्द विश्वकर्मा को थाना सुखपुरा से चौकी प्रभारी बसंतपुर, थाना सुखपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव को चौकी प्रभारी ताखा, थाना गढ़वार से थाना फेफना भेजा गया है। उपनिरीक्षक आनंद मोहन उपाध्याय को चौकी प्रभारी सतनीसराय, थाना कोतवाली से थाना बैरिया स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक शशांक पाण्डेय को थाना बैरिया से चौकी प्रभारी सतनीसराय, थाना कोतवाली बनाया गया है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार को थाना खेजुरी भेजा गया है। उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को थाना भीमपुरा से थाना नगरा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी/दक्षिणी), संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन तबादलों से जिले की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।











