November 2, 2026 10:44 pm

Ballia news: शीतलहर के चलते बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद में लगातार पड़ रही शीतलहर, घने कोहरे और अत्यधिक गलन को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य सभी बोर्डों पर संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि अवकाश अवधि में कोई सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें