November 2, 2026 9:44 pm

हरियाणा समाचार: नौकरी का झांसा देकर 4.5 लाख की ठगी पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया

रेवाड़ी, 31 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 4.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बहरोड़ के वार्ड नं 2 हाल किरायेदार न्यू कालोनी मुरलीपुरा जयपुर निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।जांचकर्ता के मुताबिक 5 नवंबर 2023 को गांव असदपुर निवासी राहुल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2022 में उसके गांव के रहने वाले मंतोष ने उसे राजस्थान के बहरोड़ निवासी भूपेंद्र से मिलवाया था। मंतोष ने बताया कि भूपेंद्र की दिल्ली नगर निगम में बड़े-बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है। वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। मंतोष के कहने पर उसने भूपेंद्र के खाते में अपने खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। उसने 50 हजार रुपये भूपेंद्र को नकद दे दिए।

इसके बाद कई दिनों तक भूपेंद्र ने उससे कोई बात नहीं की। बाद में भूपेंद्र ने उसे 24 फरवरी 2022 की मुहर लगा एक ज्वाइनिंग लेटर दे दिया, जिस पर ज्वाइनिंग की डेट 5 व 17 मई लिखी हुई थी। जब वह लेटर लेकर संबंधित कार्यालय में पहुंचा तो उसे बताया गया कि यह लेटर फर्जी है। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।पुलिस ने ठगी का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें