मनोज कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहानाबाद
हुलासगंज प्रखंड के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य टीम (एनएचएसआरसी – NHSRC) के सदस्यों द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुदोरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन, गुणवत्ता आश्वासन (Quality Assurance) तथा स्वास्थ्य प्रणाली की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया। टीम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली का भी जायजा लिया। ओपीडी,लैब तथा दवा वितरण कक्ष में निरीक्षण के क्रम में व्यवस्था को लेकर नाराजगी प्रकट की।
एनएचएसआरसी टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज को राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन दिलाने हेतु कुछ आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों—जैसे ओपीडी, आईपीडी, लैब, प्रसव कक्ष एवं दवा भंडार—में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं में सुधार किया जाए, जिससे आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस निरीक्षण से स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। हालांकि हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की।











