November 2, 2026 6:55 pm

जहानाबाद समाचार: दूग्ध उत्पादक समितियां अब होगी हाईटेक  डिजिटल करने के लिए कार्यशाला का किया गया आयोजन 

मनोज कुमार  जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियो को डिजिटल करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी चालीस समितियों के सचिवों ने भाग लिया। जिला शीतक केंद्र के प्रभारी बबीता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कम्फेड पटना से कॉम्फेड की ओर से कम्फेड  कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के टेक्निशियन गौरव कुमार ने डिजिटाइजेशन के लिए नये ERP सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी सचिवों को जल्द से प्रक्रियाओं को पुरा करने की सलाह दी। उन्होंने ई आर पी सौफ्टवेयर के बारे में बताया कि बिहार राज्य दूध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) के लिए विकसित एक व्यापक एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग सिस्टम है, जो संगठन की विभिन्न प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करता है। यह वित्त, इन्वेंटरी, उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य दैनिक संचालन को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर प्रबंधित करता है।  ERP सिस्टम कॉम्फेड के दूध संकलन, प्रसंस्करण, वितरण और लेखा जैसे कार्यों को डिजिटल रूप से ट्रैक करता है। यह रीयल-टाइम डेटा उपलब्ध कराकर निर्णय लेने को तेज बनाता है और त्रुटियों को कम करता है। सहकारी समितियों से दूध की आपूर्ति से लेकर निर्यात तक सभी चरण कवर होते हैं। यह सॉफ्टवेयर पशुपालकों के भुगतान, स्टॉक मैनेजमेंट और रिपोर्टिंग को पारदर्शी बनाता है। बिहार जैसे बड़े नेटवर्क वाले संगठन के लिए यह कुशलता बढ़ाता है और वार्षिक टर्नओवर को बेहतर प्रबंधन से समर्थन देता है। मौके पर बीएमसी प्रभारी हुलास गंज सह पर्यवेक्षक नवीन कुमार भी उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें