लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित होने वाले 251 कुंडीय महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निघासन झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह से मुलाकात कर उन्हें महायज्ञ का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा यह भव्य धार्मिक आयोजन आगामी 1 जनवरी से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति के प्रमुख श्री विनोद सिंह, श्री रविन्द्र यादव एवं श्री दामोदर प्रसाद वर्मा द्वारा राजा राज राजेश्वर सिंह को निमंत्रण दिया गया। उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन में पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह आयोजन निघासन क्षेत्र के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











