November 3, 2026 8:38 pm

हरियाणा समाचार: थाना धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता दो जमानोत्तर अपराधी किए गिरफ्तार 

धारूहेड़ा 30 दिसंबर 2025 डॉ राजकुमार यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट व हादसे में फरार चल रहे दो जमानोत्तर अपराधी को थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान खैरथल-तिजारा के गांव जयभगवान उर्फ लीलू व भिवानी के बापेडा के रहने वाले सतपाल के रूप में हुई हैं।धारूहेड़ा पुलिस ने बताया 2023 में आरोपित पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपित को अदालत से जमानत मिली हुई थी। अदालत द्वारा आरोपित को आगामी तिथियों पर पेश होने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी तय की गई पेशियों पर अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ । इसी को लेकर 10 नवंबर 2025 को इसे जमानोत्तर अपराधी (बेल जंपर) घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी कशमीर ने बताया कि आरोपित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया तथा उसे अदालत में पेश् किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।छह साल से फरार पीओ को काबू: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने हादसे में मामले करीब छह साल से फरार चालक भिवानी के बापेडा के रहने वाले सतपाल को काबू किया है। इस पर 1995 में मामला दर्ज किया था तथा 1999 में पीओ घोषित किया गया था। आरोपित को अदालत पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें