संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर सोमवार को बैरिया डाक बंगले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अटलजी का जीवन साधारण से असाधारण बनने की प्रेरक कहानी है। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अटलजी का नेतृत्व राष्ट्रहित, समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित था। विशिष्ट अतिथि मऊ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्त ने उनके व्यक्तित्व को भारतीय राजनीति का प्रकाश स्तंभ बताया।
सम्मेलन में पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, नन्दजी सिंह, राकेश कुमार सिंह उर्फ”रॉकी” सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











