November 2, 2026 10:44 pm

Ballia news: नववर्ष पर हुड़दंग रोकने को सीमा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, पुलिस रहेगी अलर्ट।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। नववर्ष के जश्न के दौरान संभावित हुड़दंग और अव्यवस्था को देखते हुए सीमा क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी पर स्थित जयप्रभा सेतु के नीचे बालू की रेत, जेपी ट्रस्ट जयप्रकाश नगर और जेपी ट्रस्ट लाला टोला सिताबदियारा नववर्ष मनाने के प्रमुख केंद्र बने रहते हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन स्थानों पर बिहार सीमा से सटे छपरा सहित आसपास के इलाकों से भी सैकड़ों युवक-युवतियां नववर्ष का जश्न मनाने आते हैं। बिहार में शराबबंदी होने के कारण कई युवक सीमा पार आकर पार्टी करते हैं और शराब के नशे में हुड़दंग मचाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। बीते वर्षों में यहां कई अप्रिय घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नववर्ष के बाद भी दो-तीन दिन तक भारी भीड़ जुटने की आशंका रहती है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इन इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार चक्रमण की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नववर्ष मनाने वाले सभी स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें