November 2, 2026 9:45 pm

हरियाणा के खिलाडिय़ों की विश्व स्तर पर अपनी पहचान : राव इंद्रजीत सिंह -केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का करवाया विधिवत शुभारंभ 

रेवाड़ी 28 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रेवाड़ी जिला में रविवार को फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। राव तुलाराम स्टेडियम व अहीर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिरकत कर प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ कराया। समारोह में विशेष रूप से रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार और कोसली विधायक अनिल यादव मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला प्रशासन और खेल विभाग की तरफ से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भव्यता से स्वागत एवं अभिवादन किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल भावना, मेहनत और अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत होती है। खिलाडिय़ों को टीम भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों में आगे लाना है। आज देश में खेलों को नई दिशा और पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिलने वाली खेल उपलब्धियों में हरियाणा के खिलाडिय़ोंं का 40 फीसदी से अधिक योगदान है, जिस पर पूरा देश-प्रदेश को गर्व है। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने विश्व स्तर पर भी पहचान बनाई हुई है और आज पूरे देश की नजर हरियाणा की खेल प्रतिभाओं पर ही होतीे है। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खेलों में आगे लाने के लिए बेहतरीन सुविधाएं और प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि से युवाओं को खेलों में अग्रसर कर रही है। रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा खेलों में करेगा लीड : राव इंद्रजीत

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहले के समय में रेवाड़ी जिला के खिलाडिय़ों की फुटबॉल सहित अन्य खेलों में अलग पहचान होती थी। रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा खेलों में प्रमुख स्थान रखता था। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा को पुन: खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। दक्षिणी हरियाणा देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में लीड करेगा। यहां के खिलाडिय़ों को ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अधिक से अधिक मेडल लाने के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य और जीवन के लिए खेल बहुत जरूरी

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि खेल से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने आमजन से खेलों को जीवन का नियमित रूप से हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि स्वयं भी खेलों का हिस्सा बने और बच्चों को भी खेलों के लिए प्रोत्साहित करें। हरियाणा की पहचान दूध, दही का खाना ये मेरा हरियाणा से होती है। इसलिए हमें पौष्टिक आहार के साथ खेलों में नियमित अभ्यास करके अपने आपको स्वस्थ रखते हुए बेहतर जीवन बना सकेंगे।फुटबॉल और कबड्डी खिलाडिय़ों का परिचय लेकर करवाई प्रतियोगिताएं शुरू सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत रेवाड़ी जिला में राव तुलाराम स्टेडियम में कबड्डी और फुटबॉल तथा अहीर कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता का केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए विधिवत शुभारंभ करवाया रेवाड़ी जिला में रविवार और सोमवार को आयोजित की जा रही कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताओ में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के 600 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव का गुरुग्राम में सोमवार को भव्यता के साथ समापन होगा।अरावली के संरक्षण को लेकर सरकार उठा रही उचित कदम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार अरावली के संरक्षण को लेकर चिंतित है और इसके लिए उचित कदम उठा रही है। इसके अलावा रेवाड़ी शहर को भी आरआरटीएस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। उनका प्रयास है कि मेट्रो का विस्तार केवल नेशनल हाईवे के साथ रेवाड़ी शहर के साथ भी किया जाए।इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, उप चेयरपर्सन नीलम, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, एसडीएम सुरेश कुमार, खेल विभाग से उप निदेशक गिरिराज सिंह, जिला खेल अधिकारी ममता, कोच चरण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकमचंद, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान व उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा राहुल यादव सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें