संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। मुरली छपरा ब्लॉक के सोनकी भाट गांव निवासी समाजसेवी वरुण सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्व समुदाय से इस गंभीर मानवीय मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बांग्लादेश का झंडा फूंका और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। समाजसेवी वरुण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं और यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश सरकार को सख्त संदेश देने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में आशुतोष मिश्रा, प्रशांत सिंह, हर्षित यादव, गोलू यादव, सनी मिश्रा, कुनाल सिंह, कर्ण सिंह, सुबेक सिंह, पीयूष सिंह, अवनीश सिंह, रोहन, अनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अत्याचार बंद करने की मांग की।











