November 2, 2026 9:41 pm

बलिया समाचार: गाय चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, दो गायें बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने गाय चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो गायें बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी एवं थानाध्यक्ष दोकटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को थाना दोकटी पर गौशाला के चौकीदार द्वारा तहरीर दी गई थी कि ड्यूटी के दौरान तड़के करीब तीन बजे गौशाला से दो गाय चोरी कर ली गईं। मामले में थाना दोकटी पर मुकदमा संख्या 273/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान 28 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दया छपरा, थाना बैरिया निवासी किशोरी यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दो गायें बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन निगम, उपनिरीक्षक राजमणि मौर्य, हेड कांस्टेबल संजय कुमार तथा कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें